Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सनगावं मजरे जय सिंहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कन्हैया लाल अपनी पत्नी मधू, बहन उमा देवी, बहनोई सुभाष व भांजा सूरज के साथ रविवार को पूना से 20 अप्रैल को परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। कानपुर से एक पिकअप में बैठकर गांव जाते समय कानपुर प्रयागराज हाईवे में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पिकअप का पिछला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच वाली लेन में पलट गई। इससे पीछे बैठे सभी लोग दब गए। घटना देख राहगीर व आसपास के लोग दौड़ पड़े। पिकअप को सीधा करके सभी घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी ले गई। इलाज के दौरान डॉक्टर ने कन्हैया लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि कन्हैया लाल की मौत हो गई है। चालक मौके से फरार है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By