उत्तर प्रदेश कौशांबी जनपद में दवा व्यापारियों की मजबूती और एकजुटता को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशांबी द्वारा रविवार को विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान का नेतृत्व चेयरमैन घनश्याम केसरवानी व जिलाध्यक्ष बालाजी केशरवानी ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान पदाधिकारियों की टीम ने ओसा, टेवां, पश्चिम शरीरा, कुम्हियावां, हिनौता सहित विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान दवा विक्रेताओं से सीधे संवाद कर उन्हें संगठन की नीतियों तथा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष बालाजी केशरवानी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य जनपद के प्रत्येक छोटे-बड़े केमिस्ट को एक मंच पर जोड़ना है, ताकि किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रह सके। अभियान के दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने बताया कि सदस्यता को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन भविष्य में भी दवा विक्रेताओं के मान-सम्मान और उनके व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर आकाश, मनीष, श्रीचन्द्र चौरसिया, राजू केशरवानी, अरविंद केशरवानी, रामजी, श्यामबाबू, दीपक, नीलकंठ अग्रहरि, सचिन केशरवानी, मानिक यादव, शिवम केशरवानी, मुकेश केशरवानी, मनोज, विनोद व राहुल यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

