उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के विकासखंड मंझनपुर के कंपोजिट विद्यालय कोतारी पश्चिम के प्रधानाध्यापक अतुल प्रकाश प्रजापति को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा व नवाचार के लिए काशी विद्या पीठ वाराणसी की ओर से मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, नवाचार व छात्रों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। रविवार को भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में आयोजित एक संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। इसी दौरान अतुल प्रकाश प्रजापति को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के संरक्षक आनंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एआरपी मंझनपुर डॉ. रामनरेश विशाल व दयाशंकर विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि प्रदेश में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अतुल प्रकाश प्रजापति की भूमिका सराहनीय रही है। डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों व सहयोगियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

