उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरा मसीन से आगे नौबस्ता रोड पर दो बाइको की आपस में जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव निवासी रामनरेश का 30 वर्षीय पुत्र नागेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए नौबस्ता जा रहा था। जब उसकी बाइक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरा मशीन से आगे नौबस्ता रोड पर आगे बढ़ी तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। नागेंद्र को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

