उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी हमीद का 20 वर्षीय पुत्र फैजान अपनी 40 वर्षीय माँ नाजमा को बाइक पर सवार कर शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र चौफेरवा गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी माँ नाजमा चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

