उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा रंगबाज ढाबा के समीप रोड वेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा खंती में पलट कर क्षतिग्रस्त होकर चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी रामबाबू यादव का 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव जो ई-रिक्शा चला कर शहर आ रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा रंगबाज ढाबा के समीप पहुंचा तभी रोड से निकली तेज रफ्तार रोड बस रिक्शे को टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे ई-रिक्शा खंती में पलट कर क्षतिग्रस्त होकर चालक घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में विजय यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

