उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप रविवार की देर शाम करीब 7 बजे चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तो वही चार लोग घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के नज़दीकी स्वास्थ केंद्र भेज मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफ़रगंज थानां क्षेत्र कस्बा निवासी स्वर्गीय प्रभात कुमार की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी उसकी पुत्री पल्लवी देवी उम्र 8 वर्ष पुत्र अर्पित उम्र 10 वर्ष तथा बाइक चालक भाई सुरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी दरियापुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार सत्यवान सोनी उम्र 26 वर्ष पुत्र रामनारायण सोनी निवासी ग्राम जोनिहा कोतवाली बिंदकी तथा मनोज सोनी उम्र 18 वर्ष पुत्र अवध बिहारी सोनी निवासी बड़ी देवरी थाना जाफरगंज घायल हो गए। जिसमें मनोज सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। जबकि सत्यवान सोनी को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसी दुर्घटना में तीसरी बाइक में सवार अन्नु सोनकर उम्र 40 वर्ष पुत्र लल्लू सोनकर निवासी जोनिहा घायल हो गए। जिनको चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिसमें ममता देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share