उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के थरियांव थाने की हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे दो पर आगे चल रहे ट्रेलर से आगे निकलने के चक्कर मे ट्रक पीछे से ट्रेलर में घुस गया। जिससे चालक और खलासी दो ट्रक में फंस गए। घटना की सूचना पर पहुंची एनएचआई ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित करते हुए, खलासी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के गया जिले के शेर घाटी थानां क्षेत्र के बांडोहरी निवासी नरेश यादव का 27 वर्षीय पुत्र संजीत यादव अपने खलासी रवींद्र के साथ दुर्गापुर से चैनल लादकर जयपुर जा रहा था। जब उसका ट्रक थरियांव थाने की हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचा तभी रात करीब 1.50 बजे गाड़ी नंबर RJ 32 GE 2758 ट्रेलर सामने चल रहे ट्रेलर नंबर RJ 02 GB 2037 में ओवर ट्रैक करते समय उसका ट्रक पीछे से ट्रेलर में घुस गया। जिसमें ट्रक चालक संजीत यादव की ट्रक में फंस जाने से मौके पर मौत हो गई और खलासी रवींद्र घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचीं एनएचआई ने दोनो को ट्रक से निकाल कर जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने चालक संजीत के शव को मोर्चरी हाउस में रखवा कर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

