उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बीती रात 12:30 बजे परदेसी ढाबा के समीप दो ट्रैकों में भिडन्त हो गई। जिसमे एक ट्रक में सवार ट्रक चालक की पत्नी की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के जमानिया थानां क्षेत्र के चक मदनी नम्बर 2 निवासी चालक सुजीत राय की 42 वर्षीय पत्नी मंजू राय जो उसके साथ में नोएडा जा रही थी। ट्रकों की भिड़ंत में उसके सिर में गंभीर चोट आने कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को एंबुलेंस से मोर्चरी भेज दिया। और वाहन को क्रेन से किनारे करा यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

