उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के निकट स्थित मुरादपुर गांव में सोमवार को दिन में करीब 11:00 बजे भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयाल ने कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता है उन्हें हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर भीम आर्मी के बिंदकी नगर अध्यक्ष नरेंद्र टाइगर ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे और भारतीय समाज में समानता लाने के लिए उनका अतुलिनीय योगदान हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर समाजसेवी पप्पू सिंह राठौर ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने दलितों पिछड़ों तथा गरीबों के हितों के लिए आजीवन काम किया था। उनके दिए गए संविधान से आज पूरा देश और समाज चल रहा है। इस मौके पर रवि गौतम विकास विशाल पंकज गौतम सुशील मोहित बबलू नरेंद्र सानू गोरे सोनकर शिवकुमार जितेन सोनकर विष्णु कुमार सुनील गौतम विपिन कुमार बाबूराम छेदीलाल हरी बाबू विजय बहादुर शंकर रामगुलाम आदिलोक मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

