G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड की एडवेंचर प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर एडवेंचर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले असम मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के विजई प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे असम मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं के एडवेंचर प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों ने विभिन्न एडवेंचर प्रतियोगिता में भाग लेकर सास और हौसले का सुंदर प्रदर्शन किया। एडवेंचर प्रतियोगिता में विजई हुए छात्र तथा छात्राओं को मेडल पहनकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज सेवी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर प्रधानाचार्य बलराम सिंह के अलावा अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share