G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम एवं एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रमों के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने आमजन को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी देकर लोगों को इन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का वातावरण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share