उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोमवार को ऐरायां विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत मलूकपुर प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, स्कूल चलो अभियान एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क एवं विमर्श प्रमुख मनोज उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि ने ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में इस प्रकार के वार्षिकोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय संस्कारों की पाठशाला है जहां मलूकपुर जैसे विद्यालय बच्चों को संस्कार देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों में अच्छे संस्कार व संस्कृति का बीजारोपण करना चाहिए जिससे वह एक अच्छा नागरिक बन सकें और मां भारती की सेवा कर सकें। अन्य वक्ताओं ने भी अपने उद्बोधन में विद्यालय स्टॉफ एवं बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा जयशिका मौर्य को टॉपर ऑफ द स्कूल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही साथ ऐसे बच्चे जिनकी वार्षिक उपस्थिति 100% थी उनको और उनके माता-पिता को भी ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में गठित बाल संसद के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले समितियों के सदस्यों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक के नव प्रवेशी बच्चों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकों को देकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आनन्द कुमार मिश्र द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में वंदेमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख घनश्याम, संघ के विभाग सह संघचालक कृष्ण स्वरूप, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य राधेश्याम दीक्षित, जयचंद्र पाण्डेय, संघ के जिला कार्यवाह श्रीराम अभिलाष, जिला बौद्धिक प्रमुख शिवेश त्रिपाठी, जिला संपर्क प्रमुख श्याम प्रकाश शर्मा, नगर कार्यवाह उमेश, आदित्य एकेडमिक रिसोर्स पर्सन आकाश सिंह, समर बहादुर सिंह, राम प्रसाद पाल, अजय सिंह, अशोक सिंह, लाल चंद्र, चंद्र प्रकाश, विद्यालय स्टॉफ आनन्द कुमार मिश्र, सुमेन्द्र पाल मौर्य, संतोष कुमार पाल, संगीता शर्मा, अंजूलता श्रीवास्तव, इंद्रा देवी, विनोद सिंह आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

