उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव की मोड पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार दम्पति सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकि स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा नेवाती मोहल्ला निवासी शमशाद का 32 वर्षीय पुत्र नाहिद अपनी 20 वर्षीय पत्नी अफसाना को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरतौली गांव की मोड पर पहुंची तभी थाना क्षेत्र के अहिरन खेड़ा गांव निवासी श्याम लाल का 18 वर्षीय पुत्र लवलेश बाइक पर सवार होकर सामने से आ गया। जिससे दोनों बाइको की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइको पर सवार दम्पति सहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल लवलेश के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई रामू ने बताया कि हमारा परिवारिक भाई परदेश से कमाकर घर लौट रहा था। उसी को बाइक पर सवार होकर लवलेश गाजीपुर कस्बे लेने जा रहा था। तभी नरतौली गाँव की मोड पर बाइको की भिडन्त हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share