G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत रत्न डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों मे भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में भारतीय सविधान के शिल्पी डाॅ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्होंने डाॅ भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व व व्यक्त्वि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डाॅ भीमराव अम्बेडकर राजनीति, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और संवैधानिक क्षेत्र में बहुत से कार्य किए है जो वर्तमान में भी प्रासंगिक होते हुए दिखाई देते है। वे एक ऐसी राजनीतिक भारत का निर्माण करना चाहते थे। जिसमें जाति, धर्म, रंग व लिंग आदि के आधार पर भेदभाव किए गए बगैर सभी को समान राजनीतिक अवसर प्रदान हो सकें। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की कल्पना में नैतिकता और सामाजिकता दो प्रमुख मूल्यो को शामिल करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डा0 अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share