उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोण्डार गाँव मे मंगलवार की दोपहर घर के अन्दर बैठी महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोण्डार गांव निवासी राममिलन सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सगीता देवी अपने घर के में बैठी थी। तभी एक जहरीले साँप कही से आया और उसको काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share