उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनरसी गाँव में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विकास गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गुप्ता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संविधान निर्माण में योगदान सदैव देश को दिशा देता रहेगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विपिन तिवारी बहुआ मंडल अध्यक्ष राहुल, रजोल मिश्रा, अखिलेश तिवारी, राकेश प्रजापति, बीरेंद्र पासवान, सुमित तिवारी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share