उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बाल विवाह रोकथाम विषयक गोष्ठी का आयोजन विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज फतेहपुर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। गोष्ठी में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने उपस्थित बालिकाओं को बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे बच्चों के हित के कार्यों तथा समाज में बाल विवाह की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे समाज में बाल विवाह के दो रूप देखने को मिलते हैं। एक तो माता-पिता द्वारा आर्थिक स्थिति, सामाजिक परिवेश, व विभिन्न तरह की समस्याओं के कारण अपनी नाबालिक लड़की की शादी करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर नाबालिक लड़कियां स्वयं से किसी लड़के को चुनकर घर से निकल कर शादी कर लें रहे है।इन दोनों स्थितियों में बालिकाओं की शारीरिक,मानसिक, शैक्षिक व आर्थिक स्थितियां जीवन भर के लिए परेशानी का कारण बनती है। इसलिए सभी बेटिया बालिक होने के बाद ही अपने माता-पिता के इच्छा से शादी करें। बाल विवाह सिर्फ सामाजिक की नहीं कानूनी अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार बाल विवाह करने वाले को एक लाख का जुर्माना या दो वर्ष की सजा या दोनों हो सकती है। इसी क्रम में मानव तस्करी विरोधी इकाई फतेहपुर में के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि यह भी प्रचलन में हो रहा है की गरीब घरों की लड़कियों को तस्करी कर बड़े शहरों में ले जाकर उनको बेच दिया जाता है। वह विवाह का ही एक दूसरा रूप होता है जो अनचाहे व्यक्तिके साथ, अनचाहे स्थान पर जबरन उसका विवाह कर दिया जाता है। कई मामलों में तो धर्म परिवर्तन भी कराया जाता है। ऐसी स्थितियों में लड़की का जीवन नरकीय बन जाता है। यदि बाल विवाह कहीं हो रहा है तो उसकी जानकारी 1098 पर या 112 पर समय रहते ही कॉल कर दें ताकि समय रहते बाल विवाह रोक जा सके।
गोष्ठी में चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वय नीरू पाठक ने बताया कि जनपद में अब तक लगभग 20 बाल विवाह रोके जा चुके हैं, कुछ में तो लड़कियों ने स्वयं से साहस दिखाकर अपने विवाह को रोका है कारण में यही बताया है कि हमें अभी पढ़ना है तो निश्चित रूप से बच्चे जागरुक हो रहे हैं और इस जागरूकता की वजह से बाल विवाह में कमी आ रही है। एक बालिका ने स्वयं से अपना विवाह रुकवाया था जिसे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गयाहै। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र की पूनम तिवारी महिला थाना प्रभारी आशा पांडे विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व सैकड़ो बच्चे प्रस्तुत रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

