उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ईटगावं कस्बा सोहन गाँव में बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। एडवोकेट कुलजीत कुमार चौधरी ने बाबा साहेब के प्रतिमा में फूलों की माला पहनाकर नमन किया। इसके अलावा दूरबीन सिंह यादव, दिनेश सिंह, असलम, प्रताप चौधरी, अकित चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर फूलों माला डाल कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते नमन किया। जयंती के शुभ अवसर पर अपने विचार गोष्ठी की बैठक के दौरान भारत रत्न और सविधान के रचयिता के जीवन काल में शिक्षा और सघर्ष के क्षणों को के बारे में विस्तार से लोगों जानकारी दी गई। आज अगर कोई भी युवा पीढ़ी बेईमानी और आवारागर्दी से हट कर अपनी शिक्षा को लगातार सघर्ष करता है तो जरूर ऐसे युवाओं को देश में नौकरी और राज्य नेता बन कर सेवा कर सकते हैं। इस डिजिटल इंडिया में लोगों पढाई के लिए मोबाइल फोन पर ही अच्छी शिक्षा देने का एप लोड कर सकते हैं। जिससे आज का हर युवा वर्ग अच्छी पढाई गाँव से लेकर शहर में शिक्षा ले सकते हैं। बाबा साहेब ने समाज में एक नई क्रांति दी कि पढाई करने वाले युवाओं को स्कालरशिप द्वारा धनराशि स्वीकृत किया जा रहा है। ऐसे युवाओं को विदेश में पढाई कर सकते हैं। सरकार ने गाँव और शहर में गरीबों परिवार के बच्चों के पढाई के निशुल्क व्यवस्था की गई है। जहाँ से लगातार अच्छी पढाई करने के बाद सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर सकते हैं। आज दौर में पढाई करने के लिए बहन-‘बेटियों ने फतेहपुर जनपद में अपना नाम और जनपद नाम रोशन कर रहीं हैं। वही युवाओं की पढाई की ग्राफ काफी नीचे गिर चुका है। यह युवाओं पीढ़ियों के लिए बहुत चिंता जनक बात साबित हो रही है। इस अवसर पर एडवोकेट कुलजीत कुमार चौधरी, बीरेंद्र शटरिंग वाले, दूरबीन सिंह यादव, अंकित चौधरी ,दिनेश सिंह पूर्व प्रधान, असलम पूर्व प्रधान, प्रताप चौधरी, रामलाल पेंटर ,विनय मास्टर, आदि गांव के सभी लोग उपस्थित रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share