उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी के अभियोग से संबंधित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व चोरी के 730/- रुपये नगद बरामद किया गया। मलवा ठंड पर वादी अनुराग गुप्ता पुत्र किशोर निवासी साई पोस्ट मौहार कल्यानपुर द्वारा दी गयी तहरीर कि 26.03.2026 को समय करीब रात्रि 01.00 बजे मेडिकल कालेज अल्लीपुर के सामने गाडी खडी करके चेक करते समय अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। जिसमे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों।पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0 68/26 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर मलवा थानां पुलिस द्वारा ग्राम पैगम्बरपुर से कैची मोड़ हाइवे ओवरब्रिज के नीचे से अभियोग से संबंधित आरोपी मोहित कुमार तिवारी व आयुष कुमार को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व चोरी के 730/- रुपये नगद बरामद कर बरामदगी के आधार पर थाना मलवा पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार 24 वर्षीय आरोपी मोहित कुमार तिवारी पुत्र राजेश कुमार तिवारी निवासी ग्राम पहाड़पुर पोस्ट बर्रा ठर्रा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मेरे साथ घटना में आयुष कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम सनगांव थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर भी शामिल था। हम दोनो रात्रि में मोटरसाइकिल से निकलते थे एवं हाईवे पर जो भी गाड़ियां खड़ी रहती थी उन गाड़ियों से या जिन गाड़ियों के ड्राइवर सोते रहते थे उनकी जेब से मोबाइल, पैसे व अन्य कीमती चीजें चुराने का प्रयास करते थे हम दोनों मिलकर दिनांक 26/27.03.2026 की रात्रि में नउवाबाग से निकले, मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर पहुंचे तो देखा कि एक पिकअप खड़ी है और उसका ड्राइवर गाड़ी के ऊपर सो रहा है तभी हम दोनों ने उसकी जेब से मोबाइल व पैसे चुराए थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

