उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बे में बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। जय भीम समिति के अगुवाई में अशोक कुमार भारती, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार भास्कर, अशोक कुमार गौतम, सुनील कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा में फूलों की माला पहनाकर नमन किया। इसके अलावा हसवा ग्राम प्रधान राशिद राइन, पूर्व ग्राम प्रधान आनन्द पाल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान जफर भाई पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश लोधी, एवं , अहद भाई, आदि जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर फूलों की माला डाल कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते नमन किया। बाबा साहेब अमर रहें के गीत पर युवाओं और महिलाओं ने बाबा साहेब अमर रहे नारे लगाते रहे। जब तक सूरज चाँद रहेगा बाबा साहेब तेरा नाम अमर रहेगा।गीत गावं- गाँव बाबा साहेब जंयती गुज रहीं थी। वही हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने बाबा साहेब की शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शंकर पुरवा, बाजार रोड, केसरवानी रोड़, संगत कुटी रोड, पासिन पुरवा, बस स्टैंड, मीर सदर, बैंक आफ बडौदा रोड शो के दौरान जगह जगह प्रसाद वितरण किया। जयंती समापन के दौरान हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने विचार गोष्ठी के दौरान बताया कि भारत रत्न और सविधान के रचयिता बाबा साहेब के जीवन काल में शिक्षा और सघर्ष के क्षणों के बारे में विस्तार से लोगों जानकारी दी गई। आज अगर कोई भी युवा पीढ़ी बेईमानी और आवारागर्दी से हट कर अपनी शिक्षा को लगातार सघर्ष करता है तो जरूर ऐसे युवाओं को देश में नौकरी और राज्य नेता बन कर सेवा कर सकते हैं। इस डिजिटल इंडिया में लोगों पढाई के लिए मोबाइल फोन पर ही अच्छी शिक्षा देने का एप लोड कर सकते हैं। जिससे आज का हर युवा वर्ग अच्छी पढाई गाँव से लेकर शहर में शिक्षा ले सकते हैं। बाबा साहेब ने समाज में एक नई क्रांति दी कि पढाई करने वाले युवाओं को स्कालरशिप द्वारा धनराशि स्वीकृत किया जा रहा है। ऐसे युवाओं को विदेश में पढाई कर सकते हैं। सरकार ने गाँव और शहर में गरीबों परिवार के बच्चों के पढाई के निशुल्क व्यवस्था की गई है। जहाँ से लगातार अच्छी पढाई करने के बाद सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर सकते हैं। आज दौर में पढाई करने के लिए बहन-‘बेटियों ने फतेहपुर जनपद में अपना नाम और जनपद नाम रोशन कर रहीं हैं। वही युवाओं की पढाई की ग्राफ काफी नीचे गिर चुका है। यह युवाओं पीढ़ियों के लिए बहुत चिंता जनक बात साबित हो रही। इस अवसर पर अशोक कुमार भारती, सजय कुमार, राजू, पप्पू, बब्लू, नीरज कुमार,मनोज भास्कर, धर्मेन्द्र कुमार,अनिल गौतम, जितेंद्र कुमार, कामता पाल, धीरेंद्र पाल, रजनीश पाल, बब्लू लोधी, मानसिह लोधी, सहित महिलाएँ और बच्चों की बड़ी संख्या भीड़ मौजूद रहीं।आदि गांव के सभी लोग उपस्थित रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

