उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थानां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई समर सेबल मोटर और बिजली की केबल बरामद किया गया। थाना राधानगर पर आवेदक रामप्रसाद सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय घधौली विकास खण्ड हसवा द्वारा दी गयी तहरीर कि दिनांक 12.04.2026 को प्राथमिक विद्यालय घघौली परिसर में लगे समरसेबल पम्प की मोटर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना राधानगर पर मु०अ०सं० 61/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर।प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के नेतृत्व में, थाना राधानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना एवं प्रभावी सुरागरसी/पतारसी में प्रकाश में आए आरोपी को राधानगर पुलिस द्वारा दिनांक 14.04.2026 को शीतला माता मंदिर, थाना राधानगर, जनपद के पास से 28 वर्षीय आरोपी अरविन्द कुमार पुत्र रामराज प्रजापति निवासी लोटहा मजरे रमंवा, थाना राधानगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की समरसेबल पम्प की मोटर एवं बिजली की केबल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

