G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शखियांव गाँव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शखियांव गांव निवासी श्रीनाथ की 55 वर्षीय पत्नी सीता देवी व गाँव निवासी लल्लन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र मलखान सिंह ई-रिक्शे पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे।

जैसे ही रिक्शा गाँव से कुछ दूर आगे बढ़ा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार सीता देवी और मलखान सिंह दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share