उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के हसवा कस्वे की मोड पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी छोटे लाल का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। तभी थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के हसवा कस्बे की मोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share