उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 की सर्विस लेन पर परदेसी ढाबा के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुधवा गाँव निवासी महेंद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र मनीष सिंह जो इकारी गाँव के समीप स्थित महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र है। रोज की भांति आज भी वह स्कूल पढ़ने आया था और वापस घर लौटते समय जब वह नेशनल हाईवे की सर्विस लेन परदेसी ढाबा के समीप पहुंचा। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे छात्र मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीयो ने घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छात्र के परिजन और पिकअप चालक ने उसी पिकअप से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसके परिजनों से छात्र को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वहीं परिजन छात्र को शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

