उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय खालिस गाँव मे आज सुबह घर के अन्दर आराम कर रहे युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरांय खालिस गांव निवासी शिव नन्दन का 40 वर्षीय पुत्र शिव करन आज सुबह खेतो से काम कर वापस अपने घर में आकर आराम कर रहा था। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनो को हुयी तो तुरन्त उसको इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share