उत्तर फतेहपुर विकास भवन सभागार में पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि रक्षा रसायन उपलब्धता, कृषि निवेश उपलब्धता एवं कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपील की गयी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुओं के टीकाकरण, टैगिंग, पशुपालन, कृतिम गर्भाधान कराये जाने की कृषकों विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं यथा भेडपालन, बकरी पालन, पशुपालन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराये जाने के साथ कृषकों से नियमित रूप से पशुओं को पेट की कीडे की दवा को खिलाये जाने की अपील की गयी। कृषकों से अपने छोटे एवं बड़े दुधारू पशुओं का आवश्यक रूप से ईयर टैगिंग कराये जाने की अपील की गयी ताकि दैवीय आपदा के दौरान दुधारू पशुओं की मृत्यु होने पर शासन द्वारा अनुमन्य क्षतिपूर्ति कृषकों को प्रदान कर उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी। इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं प्रस्संकरण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के अन्र्तगत लघु उद्यम अनुदान पर प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी किये जाने, मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, आर०के०वी०वाई योजना, एकीकृत बागवानी मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान कर योजनाओं में अनुमन्य अनुदान एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया। सब्जी की उन्नतिशील खेती करने व उद्यान विभाग से अनुमन्य अनुदान पर स्प्रिंकलर सेट प्राप्त कर उसके माध्यम से फसल की सिंचाई, दवा का छिडकाव आदि कर कृषकों को कम लागत एवं श्रम में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अधिक आय प्राप्त करने की अपील की गयी। कृषकों से प्याज, मसालों की खेती, ग्रीष्म ऋतु की अगेती सब्जी की खेती करने व लतावर्गीय सब्जी की फसल के साथ अन्य सब्जी की खेती कर कम लागत व श्रम अधिक उत्पादन व अधिक आय प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। राकेश यादव, किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन जनपद द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं के यहाँ जबरन स्मार्ट मीटर को न लगाये जाने की मांग की गयी। जय कृष्ण द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष मलयों, भा०कि०यू०, अरा०, द्वारा ग्रामसभा रावतपुर के मजरे बाबा का पुरवा में रोड के चौडीकरण हो जाने के कारण चार विद्युत पोल जो बीच सडक पर आ रहे है उन्हें सड़क के किनारे शिफ्ट कराये जाने की मांग की गयी। देवेन्द्र कुमार शुक्ला, विकास खण्ड अध्यक्ष मलयों, भारतीय किसान संघ द्वारा ग्राम बेहटा मजरे ओखरा कुंवरपुर में विद्युत तार 33000 केवी गिर जाने के कारण कृषक चन्द्रभान, रामलखन, सूर्यभान, कमला, बीरेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार, अश्वनी कुमार एवं राजकुमारी के खेतों की नष्ट फसल का मुआवजा दिलाये जाने एवं नए 33000 केवी के विद्युत तार को लगाये जाने की मांग की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को उपरोक्त प्रकरण की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जय कृष्ण द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष मलवाँ, भा०कि०यू०, अरा०, फतेहपुर द्वारा ग्राम मलवों में एक गेहूँ क्रय केन्द्र रशापित किये जाने की गांग की गयी, जिससे 300 कुं० गेहूँ उत्पादन करने वाले कृषकों के गेहूँ की तौल भर से करागी जा सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को उपरोक्त प्रकरण की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाई किये जाने के निर्देश दिये गये।।बिन्दा प्रसाद पुत्र श्री मनयोधन निवासी ग्राम केशवपुर थाना थरियांव तहसील व जिला फतेहपुर द्वारा हसवा राजबहा की नहर से निकली हुई नाली जो 27 नम्बर कुलाबा की सरकारी पक्की नाली जो ध्यरत हो चुकी है को निर्माण कराये जाने की मांग की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त मनरेगा एवं अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई को उपरोक्त प्रकरण की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाई किये जाने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अवश्य कराये जाने अपील की गयी एवं कृषकों को अवगत कराया गया कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री करा चुके कृषकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा, आसान त्रऋण सुविधा के साथ फसल बीमा क्षतिपूर्ति का भुगतान एवं उर्वरक, बीज पर सब्सिडी प्राप्त होगी। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो जाने से डिजिटल भू-रिकार्ड होने के साथ कागजी कार्यवाई से मुक्ति मिलेगी। किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परख निस्तारण भौके पर जाकर करे एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निराकरण करायें। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्ता परख निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत द्वितीय एवं तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह एवं सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, ई०ई०सी, सहायक अभियन्ता, जल निगम, ग्रामीण एवं भूमि संरक्षण, अधिकारी रा०जेला० सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं रज्जन सिंह, लोकनाथ पाण्डेय, अजय सिंह चौहान, राकेश यादव, सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

