उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के काज़ीखेड़ा गाँव में अपने साल की शादी में शामिल होने आए युवक ने पत्नी से झगड़ा कर ससुराल में ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली चीख पुकार सुनकर ससुरारी जनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काजी खेड़ा गाँव निवासी सफीक के पुत्र नफीस की शादी 10 अप्रैल को शादी थी। साले की शादी में शामिल होने आए जीजा नफीस उम्र 30 वर्ष पुत्र भूराशाह निवासी मेलाथू थाना बिसेडा जनपद बांदा अपने परिवार के साथ आया था।

शादी के बाद वापस घर जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बात से गुस्साए युवक ने पेट्रोल डालकर अपने ऊपर आग लगा लिया। आग लगते ही युवक आग का गोला बन गया ससुराली जनों को जानकारी हुई तो किसी तरह आग बुझाई और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताते चले कि नफीस की शादी 7 साल पहले सफीक अहमद की पुत्री रूबी के साथ हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share