G-FG6935EM07

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गाँव।में एक सप्ताह पूर्व पेड़ की डाल टूट कर गिरने से युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान बुधवार की सुबह कानपुर में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मकरंदपुर गांव निवासी स्व0 रामराज प्रजापति का 39 वर्षीय पुत्र अमर सिंह प्रजापति 7 अप्रैल अपने खेतो में काम कर रहा था। तभी अचानक मौसम बदलने के साथ साथ तेज हवा चलने लगी जिससे बचने के लिए वह एक पेड के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान पेड़ की एक।डाल टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर वापस आये गये और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक का साला अनिल कुमार प्रजापति ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share