उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की नेहा गुप्ता पीसीएस में 28 वीं रैंक लाकर डिप्टी जेलर बनकर जनपद का नाम रोशन किया। नेहा गुप्ता ने इसका पूरा श्रेय अपने माता -पिता और कोचिंग के टीचरों को दिया। नेहा गुप्ता ने बताया कि वह। जनपद के सीपीएस और महर्षि विद्या मंदिर में पढ़ाई पूरी कर दिल्ली में जॉब के साथ साथ तैयारी कर लक्ष्य को हासिल किया। माता पिता की माने तो उनके परिवार की बेटी के सपने को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत कर बेटी के सपको को साकार किया। शहर क्षेत्र राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर की रहने वाली नेहा गुप्ता जिसने जनपद का नाम रोशन किया। तो जिले के तमाम सामाजिक संगठन के लोगो ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि होनहार बेटी ने कठिन परिश्रम से पाई कामयाबी। बताया जा रहा है की मेधावी बेटी नेहा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। राधानगर निवासी प्रमुख व्यवसायी मूलचंद्र गुप्ता की पुत्री नेहा गुप्ता ने अपने अथक परिश्रम और लगन के बल पर प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर का पद प्राप्त किया है। नेहा गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीपीएस से हाईस्कूल तथा महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है। जैसे ही नेहा की सफलता की खबर जनपद में फैली, बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share