Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में परिवारिक कलह के चलते वृद्ध ने गांव के समीप एक बेरी के पेड़ में रस्सी से फांसी लगा लिया। जिसकी चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। जानकारी केअनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव के समीप तालाब के किनारे बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे शंकर रैदास उम्र लगभग 60 वर्ष का शव एक बेरी के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला तो हड़कंप मचगया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By