उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं द्वारा जुलूस निकाला गया हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस मौके पर नायब तहसीलदार तथा अध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित राम वाटिका में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के खुशी में बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी तथा शिक्षिकाएं तथा छात्राएं एकत्र हुई। यहां पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लगाए गए होर्डिंग में मौजूद सभी महिलाओं ने हस्ताक्षर कर तथा मोबाइल द्वारा मिस्ड कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सरकार के फैसले का समर्थन कर खुशी जताई यहा पर नगर पालिका बिंदकी की चेयरमैन राधा साहू ने जुलूस का शुभारंभ किया। जुलूस में नायब तहसीलदार रचना यादव, नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू, भाजपा नेत्री रन्नो गुप्ता एडवोकेट रचना हुसैन भाजपा सभासद सोमवती निषाद भाजपा नेत्री सुनीता श्रीवास्तव के अलावा भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष पूरन सिंह तथा सात्विक शुक्ल आदि आगे आगे चल रहे थे। यह जुलूस ललौली रोड होते हुए बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे पहुंचा। जहा से अस्पताल रोड तहसील रोड होते हुए जरूर गांधी चौराहा पहुंचा। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव महिला सब इंस्पेक्टर ज्योति के अलावा स्वर्णिम तिवारी आरु होली सिंह शैलजा आदि तमाम लोग रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share