G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको।इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकार रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी शिवरतन का 50 वर्षीय पुत्र मुन्नीलाल शहर से मजदूरी कर वापस अपने घर जा रहा थाम जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी थाना क्षेत्र के मौजमाबाद गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का 27 वर्षीय पुत्र अंबुज बाइक पर सवार होकर सामने से आया और उसने पैदल जा रहे मुन्नी लाल को टक्कर मार दिया।

जिससे दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share