उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की असोथर थाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 सोलर पैनल एवं घटना में उपयोग मोटर साइकिल बरामद की गई। असोथर थाने पर आवेदक राजेन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गेण्डुरी थाना असोथर द्वारा दी गयी तहरीर कि दिनांक 14.04.2026 का रात्रि 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य ग्राम पंचायत ग्राम गेण्डुरी में लगे दो सोलर पैनल को अज्ञात चोरों द्वारा खोलकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना असोथर पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के नेतृत्व में, थाना असोथर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना एवं प्रभावी सुरागरसी/पतारसी में प्रकाश में आए आरोपियो को थाना असोथर पुलिस द्वारा दिनांक 15.04.2026 को बीण्डर असोथर मार्ग नहर पटरी के पास से थानां क्षेत्र के गेण्डुरी गाँव निवासी सुरेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शेर सिंह व गाँव निवासी राजेश के 19 वर्षीय पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 सोलर पैनल बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 317(2)/305(क)/331(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आज दिनांक 15.04.2026 को गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

