Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता–2026 का पुलिस लाइन में हुआ समापन। अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज के निर्देशन में पुलिस लाइन में आयोजित ‘13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता–2026’ का शुभारम्भ दिनांक 13.04.2026 को हुआ था। जिसका समापन आज दिनांक 15.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रगति यादव, क्षेत्राधिकारी लाइन्स एवं राजेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की कुल 08 टीमों—कमिश्नरेट प्रयागराज, जनपद फतेहपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, कौशाम्बी, हमीरपुर एवं जनपद बांदा—ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कमिश्नरेट प्रयागराज ने 660 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद फतेहपुर ने 366 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By