उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के बी.के.टी.तहसील के रजौली गाँव के अंजान शहीद पीर बाबा का उर्स एवं मेले का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी द्वारा उर्स में जवाबी कव्वाली का भी बीती रात आयोजन किया गया। जिसमें बुम्बई के जोगेश्वरी वेस्ट सुप्रसिद्ध बालीवुड एवं बहुचर्चित कलाकार एवं सिगर रोशन आरा की टीम के कलाकारों के साथ बीती रात कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस मौके पर उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने सिंगर रोशन आरा एवं बरेली के फराज नियाजी को भी फूलों की गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया गया। इस अलावा कव्वाली के सहयोगियों का भी फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। जैसे ही स्टेज शो में बालीवुड बहुचर्चित सिंगर कलाकार रोशन आरा ने अपने स्वर में कलाम पेश किया- जहाँ तु रहेगा मेरी परछाई तेरे साथ रहेगी, जिंदगी भर तेरे सीने से चपकी रहूंगी। अगर तु मर भी गया तो कब्र में मैं दीदार करने आऊंगी, अल्लाह से कहूंगी मेरा शौहर लौटा दे। दुनिया तुझें मेरा दीवाना कह रहा है, खुदा कसम मैं तेरे दिल में बस चुकीं हूँ। वही बरेली के युवा कलाकार फराज नियाजी ने अपना कलाम पढा- रजौली पीर बाबा तेरे दर पर खाली हाथ आया हूँ, भर दे झोली ऐ पीर बाबा खाली हाथ न जाऊँगा। जब से तुझें मैंने देखा है सनम, वह चेहरा याद आता सनम। कैसें कहूँ तुम से प्यार हो गया है,तु अपनी बाहों में मुझे जी भर के सो लेने दे। इस अवसर पर रजौली गाँव के उर्स कमेटी के पदाधिकारी ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

