उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप बाइक और स्कूटी की हुई भिडन्त में बाइक सवार साले बहनोइ घायल हो गए तो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर का इलाज कर रहे थे तभी बहनोई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अमेना गांव निवासी चुन्नीलाल का 30 वर्षीय पुत्र राजेंद्र और कोतवाली क्षेत्र के छोटई का पुरवा गांव निवासी राम प्रसाद के पुत्र छेदीलाल दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप पहुंची तभी स्कूटी और बाइक की भिडन्त में बाइक गिर गई जिसमें साले बहनोई दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन कानपुर न जाकर घायलों को अपने घर लेकर चले गए घर पर हालत बिगड़ने पर सुबह एक प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने ऑक्सीजन की कमी कहकर जवाब दे दिया तो परिजन पुनः जिला अस्पताल पहुंचे जहां ऑक्सीजन लगाकर उसका इलाज किया जा रहा था। तभी राजेंद्र की मौत हो गई तो साथ में अस्पताल आई उसकी पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। वही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे उसके साढ़ू आलोक ने बताया। इसी 26 मार्च को हमारी साली अनीता देवी और मृतक राजेन्द्र की शादी हुई थी। हमारा साला और साढू दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी स्कूटी और बाइक की भिडन्त हो गई हादशे में साले बहनोई दोनो घायल हो गए जिसमे बहनोई राजेन्द्र की मौत गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

