उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियांव थाना क्षेत्र के लतीरपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक खंती में गिरने से सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लतीरपुर गांव निवासी हरिलाल का 20 वर्षीय पुत्र शिवा व गाँव निवासी हरिश्चंद्र का 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

तभी गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share