उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 16 अप्रैल को अखिल भारत हिंदू महासभा की एक आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन हेतु कैंप कार्यालय सदर कोतवाली के आईटीआई रोड में संपन्न हुई। समारोह एवं आयोजन से संबंधित सभी कार्यों को कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल दिन रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम के अभिनय में प्रख्यात अभिनेता रामबाबू द्विवेदी मयंक पधार रहे हैं। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से त्रिवेदी टावर आईटीआई रोड में भजन कीर्तन के साथ प्रारंभ होगा। शोभायात्रा निकालकर भगवान श्री परशुराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने समस्त सनातन धर्मियों का कार्यक्रम में आने हेतु आवाहन किया और बताया कि भगवान श्री परशुराम का प्रकट दिवस एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाएगा पूरी सब्जी बूंदी शरबत आदि का वितरण भी आम जनमानस को किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता दीपक यादव मुकेशचौरसिया, श्रवण कुमार आचार्य धनंजय पांडे आचार्य विजय तिवारी जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य आदि लोगों उपस्थित थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share