उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में आज सुबह अपने घर में खाना बना रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी कमलेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी चंदा देवी आज सुबह अपने घर खाना बनाने के लिए आलू निकल रही थी। तभी वहां छिपे हुए सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share