G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बहियापुर गांव के समीप निर्माण धीन रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चुरयानी रायपुर भरसौल गाँव निवासी भारत का 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहियापुर गांव के समीप पहुंची तभी निर्माण धीन रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।जिससे बाइक चालक अर्जुन घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से घटना स्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share