G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share