उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले की सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अटसराय गाँव के समीप आज गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है, जो जौनपुर जनपद के विशुनपुर गांव निवासी था। बताया जा रहा है कि विवेक यादव 112 सेवा में फतेहपुर में तैनात थे और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर जा रहा था। जब उसकी बाइक अटसराय नेशनल हाईवे पर पहुंची तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वही घटना की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share