उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र से बांदा जनपद जाते समय रोड़ पार कर रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी उमेश का 22 वर्षीय पुत्र बबलू व गाँव निवासी शुख लाल का 35 वर्षीय पुत्र मूलचंद दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक बांदा जनपद के बबेरू के समीप पहुंची। तभी अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे तभी घटनकी सूचना पर पहुंचे परिजन उनको रेफर करा अपने प्राइवेट वाहन से फ़तेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आये। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मूलचंद को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल बब्लू को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share