उत्तर प्रदेश फतेहपुर ललौली थाने के समीप गुरूवार की भोर कर्नाटक से अजमेर शरीफ जा रही टूरिस्ट बस रोड किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें एक टूरिस्ट की जहां मौत हो गई वहीं आधा दर्जन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर जिला कोलर से पचास टूरिस्ट को बस में सवार कर अजमेर जा रही थी। बताते हैं कि गुरूवार की भोर जैसे ही टूरिस्ट बस ललौली थाने के समीप पहुंची तभी रोड किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें शादिक पुत्र प्यारे जहान सहाब निवासी जिला कोलर की मौके पर मौत हो गई वहीं डम्पर खलासी सहित आधा दर्जन टूरिस्ट घायल हो गए। कर्नाटक निवासी 45 वर्षीय डम्पर खलासी शम्भू पुत्र विंकटेश को जिला अस्पताल रेफर टूरिस्टों का बहुआ सीएचसी में इलाज किय जा रहा है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

