उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाने के छींट का पुरवा गांव निवासी स्व0 फगुना का 29 वर्षीय पुत्र घनश्याम बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। जब वह बहुआ के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share