उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे में मानदेय ना मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वहां पर मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत है ग्राम रोजगार सेवक एपीओ तकनीकी सहायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सोपा कहा गया कि मांग पूरी नहीं हुई तो 16 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे और फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे की रणनीति के आधार पर आंदोलन चलाएंगे। जानकारी केअनुसार खजुआ कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन मनरेगा योजना के अंतर्गत विकासखंड खजुहा जनपद फतेहपुर में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ने खंड विकास अधिकारी खजुआ को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा गया कि हम सभी लोगों का मानदेय एवं ईपीएफ लंबित है इसलिए 16 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 26 अप्रैल के बाद प्रत्येक ब्लॉक में पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक भेजेंगे तथा 1 में 2026 को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी कर्मचारी के ऊपर कार्य करने हेतु किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक खजुहा के अध्यक्ष अकरम खान के अलावा राजीव वर्मा जयशंकर वर्मा सुनील कुमार विकल सिंह शिव सिंह विनोद कुलदीप ब्रजकिशोर ज्योति तिवारी महेंद्र कुमार राम नरेश सियाराम आशीष सिंह अंशुमान सिंह जसवंत सिंह संजय आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

