उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप ललौली रोड जाफराबाद मोड़ पर गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे कानपुर से बांदा की ओर जा रहे तेल के टैंकर ने बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गाँव की मोड निवासी मोनू की 4 वर्षीय पुत्री सेजल गाँव की मोड पर तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते मासूम बच्ची की कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजन का रो-रो कर हाल बेहाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही टैंकर चालक मौके पर गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

