G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गाँव में गुरूवार की दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महावतपुर असहट गांव निवासी बाल गोविंद की 16 वर्षीय पुत्री राशी को उसकी माँ ज्ञानमती ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला स्थान पहुंचने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share