उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से, चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उन्होंने संचालित लाभार्थीपरक लोक कल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली साथ ही निर्देशित किया कि जो आवेदन प्राप्त होते है, शासन द्वारा निर्धारित समय के अंतर्गत निस्तारण कराया जाय ताकि पात्रों को ससमय लाभ मिल सके। सीएम–डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाय। साथ ही जिन विभागों की फीडिंग गलत है संबंधित विभाग अपने मुख्यालय से समन्वय बनाते हुए पोर्टल पर सही डाटा की फीडिंग कराए ताकि जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि जीरो पावर्टी में चिन्हित परिवार जो केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से छूटे है संबंधित विभाग नियमानुसार कार्यवाई कर योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी बनवाने के कार्य में तेजी लाए के लिए ब्लॉकवार नियमित समीक्षा करते रहे। उन्होंने डीसी एनआरएलएम से कहा ज्यादा से ज्यादा परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाय, साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आरएफसीआईएफ स्वीकृत कराए। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित दावे/आपत्तियों का निस्तारण ससमय कराए। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से कहा जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए एक चिकित्सक तैनात किया जाय ताकि क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत न आए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए सभी गौशालाओ में गर्मी से बचाव को सभी व्यवस्थाएं करा ली जाय, इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी पर नियमानुसार कार्यवाही तय की जाएगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान सीएनडीएस यूनिट–55 कार्यदाई संस्था द्वारा विगत माह के कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने एवं यूपी सिडको कार्यदाई संस्था द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार में प्रगति कम होने पर संबंधित से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागो की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहे है, का विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था समय–समय पर निरीक्षण करते रहे एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाये अपने निर्माण कार्य की भैतिक/वित्तीय के प्रगति की अद्यतन स्थिति सम्बंधित पोर्टल पर समय से सही अपडेट कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

